वाहनों के जबरन अधिग्रहण से भड़के टैक्सी चालक
अल्मोड़ा, जून 5 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। टैक्सी यूनियन महासंघ कुमाऊं मंडल ने वीआईपी कार्यक्रमों में जबरन टैक्सियों के अधिग्रहण के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। कहना है कि मुख्यमंत्री तथा अन्य वीआईपी कार्यक्रमों में बार बार वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है और लंबित देयकों का भुगतान तक नहीं किया जाता। इस कारण टैक्सी चालक और मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। टैक्सी चालकों का कहना है कि वह लोग वाहनों के माध्यम से ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कहा कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में प्रशासन को वाहन अधिग्रहण करने की आवश्यकता पड़ती है, तो वाहन स्वामियों को उसका उचित और समय पर भुगतान करना होगा। महासंघ अध्यक्ष शंकर ठाकुर का कहना है कि वाहन स्वामियों को न तो समय पर भुगतान किया जाता है और न ही ईंधन की पर्याप्त व्यवस्था की जाती है। इससे वाहन मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.