वाहनों के चालान से व्यापार प्रभावित, व्यापारियों में रोष
शामली, मार्च 8 -- जनपद के विभिन्न कस्बों में पुलिस द्वारा दुपहिया वाहनों के चालान किए जाने को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि दुकानदारों के ग्राहकों को टारगेट कर किए जा रहे चालानों से बाजारों में व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि थानाभवन, शामली, कैराना और कांधला के कई व्यापारियों ने उनसे संपर्क कर समस्या से अवगत कराया। व्यापारियों का कहना है कि शाम के समय पुलिस बाजारों में आने वाले ग्राहकों को रोककर दुपहिया वाहनों के चालान कर देती है, जिससे चालान के डर से ग्राहक बाजार आने से बच रहे हैं और व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने इस संबंध में एएसपी सुमित शुक्ला को समस्या से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.