फरीदाबाद, दिसम्बर 31 -- पलवल। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। वर्ष 2025 में 1.19 लाख से अधिक वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान करीब 25 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पलवल पुलिस ने पूरे साल यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत गलत लाइन में चलने, बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ने, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 2025 में कुल 1,19,679 वाहनों के चालान किए गए और कई वाहन इंपाउंड भी किए गए। गलत लाइन के 54,355, बुलेट पटाखा बाइक के 245, ब्लैक फिल्म के 1,387 और ड्रंक एंड ड्राइव के 2,317 मामले सामने आए। इन सभी पर 25.23 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि सड़क सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता ह...