गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से स्मार्टव्हील से सहारा एस्टेट तक निर्माणाधीन 4.8 किलोमीटर लंबी ताल रिंग रोड मोटरेबल (मोटर वाहनों के चलने योग्य) हो गई है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को निर्माणाधीन रिंग रोड का निरीक्षण कर जल्द से जल्द रिटेनिंग वाल समेत अन्य निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।जीडीए त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत ताल किनारे स्मार्टव्हील कूड़ाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन से सहारा एस्टेट तक करीब 4.8 किलोमीटर लंबी और दो लेन चौड़ी रिंग रोड बन रही है। 28 करोड़ रुपये से यह सड़क 12 मीटर चौड़ी होगी। इस पर सात मीटर चौड़ी सड़क और दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन रिंग रोड पर 13.33 करोड़ रुपये से आबादी की तरफ रिटेनिंग वाल 200 मीटर से अधिक हिस्से में बनाई जा च...