नोएडा, मार्च 11 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे समेत तीन स्थानों पर वाहनों के खराब और दुर्घटनाग्रस्त होने से बुधवार को जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर पर सुबह करीब आठ बजे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे गोलचक्कर के पास जाम लग गया। इसका असर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और फोर्टिस अस्पताल की तरफ से आने वाले यातायात पर पड़ा। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर करीब नौ बजे परी चौक की ओर से आते समय हिंडन पुल के पास एक वाहन खराब हो गया। व्यस्त समय होने के कारण वाहनों का दबाव काफी था। इससे परी चौक की ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद खराब वाहन को सड़क किनारे करने में करीब एक घंटे का समय लग गया। फिल्म सिटी मार्ग पर सेक्टर-15ए के सामने भी एक गाड़ी खराब होने से महामाया फ्लाईओवर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.