मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चांदनी चौक से बैरिया बस स्टैंड के बीच वाहनों के अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी ने विशेष टीम का गठन किया है। इसका वह स्वयं नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा टीम में एक-एक पदाधिकारी के साथ एक बिहार मोटर सर्विस (बीएमएस)के जवान व एक होमगार्ड(बीएचजी) की तैनाती की गई है।जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेक के साथ बीएमएस मो. नदीम खान बीएचजी भगवान सिंह, एडीटीओ राजु कुमार के साथ बीएमएस चंद्रशेखर आजाद व बीएचजी परिमल कुमार ठाकुर, एमवीआई राकेश रंजन के साथ बीएमएस धर्मेंद्र कुमार व बीएचजी के दिवाकर की तैनाती की गयी है। इसके अलावा एमवीआई पार्थ सारथी के साथ बीएमएस अंकुश कुमार व बीएचजी पवन कुमार राय, एमवीआई अरविंद कुमार के साथ बीएमएच मो. वशीम व बीएचजी विशाल कुमार राना, एमवीआई ...