वाहनों की हुई सघन जांच
गढ़वा, अप्रैल 9 -- कांडी। पुलिस ने गुरुवार को कांडी में सघन वाहन जांच अभियान चलाई। बिना हेलमेट व कागजात के वाहनों की जांच की गयी। थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाए गए। उसमें 13 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया है। अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालक खासकर दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट व बिना आवश्यक कागजात के घर से नही निकलें। अपनी सुरक्षा व सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट लगाना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.