महाराजगंज, मार्च 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। यातायात पुलिस ने महराजगंज शहर क्षेत्र में सघन जांच अभियाना चलाया। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान में सभी प्रमुख चौराहों व तिराहों पर पुलिस ने वाहनों की जांच की। चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, वहीं नियम तोड़ने वालों पर चालान की कार्रवाई भी हुई।इस दौरान यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की गई। वाहन चालकों से वाहन से संबंधित आवश्यक अभिलेख जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा तथा प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि को देखा गया। साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...