वाहनों की सघन जांच में वसूला गया 25 हजार जुर्माना
चाईबासा, मई 19 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की एवं कृष्णा सोरेन के नेतृत्व में सरायकेला मोड़ चाईबासा के समीप अभियान चलाया गया। वाहनों के दस्तावेज व ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। इस दौरान 23 वाहन चालकों से 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि यह अभियान जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाया जाएगा। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट के बिना दो पहिया वाहन नहीं चलाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। यह भी पढ़ें- वाहनो की सघन जांच के दौरान वसूला गया 25 हजार जुर्माना यह भी पढ़ें- पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.