नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- देश में बनने वाले नए हाई-स्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग अब एक तय डिजाइन और सुरक्षा व्यवस्था के तहत बनाए जाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ऐसे राजमार्गों के डिजाइन और उनके विकास को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए। इसके तहत सड़क की चौड़ाई और लेन की संख्या वहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या को ध्यान में रखकर तय की जाएगी। साथ ही, हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बिना रुकावट जारी रखने और अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए भी कई सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

नई दिशा-निर्देशों का उद्देश्य एनएचएआई के मुताबिक, नई दिशा-निर्देश का उद्देश्य हाई-स्पीड राष्ट्रीय राजमार्गों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने में एक समान नियम लागू करना है। अब तक एक्सप्रेसवे को छोड़कर ऐसे हाई-स्पीड राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए अलग से क...