वाहनों की रफ्तार पर नकेल कसने के लिए स्पीड डिटेक्शन डिवाइस का इस्तेमाल
सराईकेला, जून 18 -- सरायकेला। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। क्षेत्र के व्यस्ततम हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर अब वाहनों की रफ्तार पर नकेल कसने के लिए आधुनिक स्पीड डिटेक्शन डिवाइस का इस्तेमाल किया जाएगा। हादसों की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन ने बुधवार को इस आधुनिक डिवाइस का परीक्षण किया जो पूरी तरह से सफल रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस डिवाइस के माध्यम से तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों की गति को आसानी से रिकॉर्ड किया जाएगा। अब जो भी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में गाड़ी चलाते पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- राजनगर: हादसों पर लगेगी ब्रेक, हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्पीड डिटेक्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.