सीवान, जनवरी 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिवहन कार्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू होने के दूसरे दिन शुक्रवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया। साथ ही शहर में जगह-जगह वाहनों की परमिट जांच करते हुए चालकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। मोटर यान निरीक्षक,अवर निरीक्षक व सभी चलंत दस्ता सिपाहियों द्वारा परमिट जांच किया गया। इस दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सीवान जिले में पूरी महीने विविध तरह की गतिविधियों का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा माह में आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों से अवगत कराना है, ताकि लोग नियमों का पालन करते हुए अपने वाहनेां की सवारी करें। प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.