लातेहार, जनवरी 14 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के लोगों ने वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की है। लोगों ने प्रशासन की ओर से कड़ा रुख अपनाने से ही वाहनों के तेज रफ्तार पर अंकुश लगने की संभावना जताई है। बरवाडीह के कई लोगों ने कहा कि वाहनों की जांच की जाती है। जांच के दौरान बाइक चालको से हेमलेट और कागजातों की जांच की जाती है, लेकिन बाइक सहित बड़ी वाहनों की तेज गति से चलाने को लेकर उन्हें उतना खबरदार नहीं किया जाता है। लोगों ने कहा कि तेज गति से वाहन चलाने वालों को चिन्हित करने और उस पर कार्रवाई करने की जरूरत है। तभी वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लग सकता है। बता दें कि वाहनों की तेज रफ्तार के कारण ही हमेशा सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमे कई लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.