कन्नौज, मार्च 30 -- तालग्राम, संवाददाता। सोमवार सुबह तालग्राम क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार मां-बेटा और बुआ-भतीजा समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। पहला हादसा थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के पल्योरा गांव निवासी आकाश कुमार (22) पुत्र मनोज कुमार के साथ हुआ। आकाश अपनी मां गीता देवी (52) के साथ बाइक से ताहपुर से तालग्राम की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पुखरावा गांव के पास पहुंचे। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायलों को तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.