मोतिहारी, जून 30 -- रक्सौल। बारा जिले के जितपुरसिमरा उपमहानगरपालिका-2 स्थित एयरपोर्ट के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पर्सा जिले के एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान पर्सा के वीरगंज महानगरपालिका-29 निवासी लक्की सर्राफ (17)के रूप में हुई है। दुर्घटना में स्कूटर पर पीछे बैठे 17 वर्षीय दिलसाद देवान को मामूली चोटें आई हैं। मोटरसाइकिल चालक बारा के जितपुरसिमरा-23 निवासी 29 वर्षीय रइफुल आलम अंसारी भी घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...