वाहनों की टक्कर में दो चालक घायल
धनबाद, जून 25 -- कतरास गोशाला पुल के समीप बुधवार की दोपहर टाटा मैजिक और टेंपो के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इसमें दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक धनबाद की ओर से आ रही थी, जबकि टेंपो लिलोरी मंदिर मुख्य द्वार से काको मोड़ की तरफ गलत दिशा में जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में घायल टाटा मैजिक चालक अनिल यादव ने बताया कि वह अपनी लेन में वाहन चला रहे थे, तभी सामने से आ रहे टेंपो से टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही कतरास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कराया और दोनों वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.