महाराजगंज, जून 3 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों में लगे हूटर एव ब्लैक फिल्म लगाकर चल रहे लोगों को कड़ाई से कानून का पालन करने के निर्देश दिए।

चेकिंग अभियान का संचालन थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चंडीथान निकट राष्ट्रीय राजमार्ग सहित दर्जनों चार पहिया वाहनों का चेकिंग कर नियमों के विरुद्ध पाए जाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित किया किया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग या अन्य मार्गो से होकर गुजरने वाले चार पहिया वाहनों की जांच के दौरान कुछ वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगा पाए गए थे। जिन्हें तत्काल शीशे से निकलवाया गया और उनके विरुद्ध व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई है। उन्ह...