बिजनौर, सितम्बर 28 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गेंडाजूड़ बगवाड़ा के पास शनिवार रात को वैगनआर कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार चंचल कुमार अपनी माता संगीता देवी को मुरादाबाद से दवाई दिलाकर वैगनआर कार से ग्राम भगवान रानी लौट रहे थे। गेंडाजूड़ बगवाड़ा के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे पिकअप वाहन से कार की जोरदार टक्कर हो गई।आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने चंचल कुमार और संगीता देवी की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन हरिद्वार से बरेली की ओर जा रहा था। पुलिस ने दुर्घ...