मुंगेर, जून 6 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। जिला प्रशासन की उदासीन रवैया के कारण बरियारपुर के लोग सड़क जाम की गंभीर समस्या से जूझने को विवश हैं। सड़क जाम के कारण बरियारपुर के लोगों में काफी आक्रोश है। सड़क जाम की वजह से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। भागलपुर का पुल टूटने के बाद सबसे अधिक वाहनों का दवाब बरियारपुर, मुंगेर, खड़गपुर तथा सुल्तानगंज मार्ग पर पड़ गया है। भागलपुर से फोरलेन से बड़े वाहन सोतीपुर तक आ जाते हैं और फिर बरियारपुर बाजार होकर मुंगेर की तरफ जाते हैं। वहीं मुंगेर की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों बरियारपुर होकर खड़गपुर मार्ग तथा फोरलेन पर चढ़ने के कारण बरियारपुर में दिन-रात सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क जाम करीब पांच किलोमीटर तक लगा रहा। यह भी पढ़ें- भागलपुर में विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित...