वाहनों का काफिला लेकर सड़कों पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल
मेरठ, जून 16 -- मेरठ में रितिक जाटव और साथियों का सड़कों पर वाहनों का काफिला लेकर स्टंटबाजी करने और हुड़दंग मचाने का वीडियो सामने आया है। दो से तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। रितिक जाटव ने पूर्व में भी इसी तरह से हुड़दंग मचाया था और वीडियो वायरल हुई थी। वह कातिलाना हमले समेत कई मुकदमों में आरोपी है। इस वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मेडिकल निवासी रितिक जाटव ने कुछ माह पूर्व चौधरी चरण सिंह विवि में तरुण मलिक नाम के युवक पर कातिलाना हमला किया था। इस दौरान आरोपी ने फायरिंग की थी, जिसे लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था। जमानत पर बाहर आने के समय आरोपी और उसके साथियों ने कारों का काफिला निकाला था और जेलचुंगी पर जाम लगा दिया था। इसे लेकर पुलिस ने घेराबंदी की थी, लेकिन आरोपी निकल भागे थे। अब रितिक और साथियों की कुछ और वीडियो भी सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.