नई दिल्ली, मार्च 6 -- वास्तु शास्त्र में घर की दीवारों पर लगाई जाने वाली तस्वीरें बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। ये चित्र ना केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और शांति लाते हैं। कुछ विशेष चित्र जैसे जलप्रपात, 7 घोड़े, मोर, पहाड़ और भगवान गणेश की तस्वीरें वास्तु के अनुसार घर की दिशा और स्थान के अनुसार लगाने से विशेष लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इन 5 तस्वीरों के वास्तु नियम, सही दिशा और इनके फायदे।जलप्रपात या बहते पानी का चित्र वास्तु में जलप्रपात या बहते पानी का चित्र घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन के प्रवाह का प्रतीक माना जाता है। यह चित्र उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना सबसे उत्तम होता है।उत्तर दिशा में लगाने से धन का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक तंगी दूर होती है।पूर्व ...