नई दिल्ली, मार्च 17 -- Bedroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर का हर एक कोना अपने आप में महत्वपूर्ण है। बात की जाए बेडरूम की तो इसका संबंध वास्तु के नियमों से सबसे गहरा होता है। घर का यही कोना ऐसा है जहां पर हम सुकून चाहते हैं। ऐसे में यहां की सारी चीजें पॉजिटिव होनी जरूरी है। आज जानेंगे बेडरूम से जुड़े वो वास्तु नियम जो बेसिक है और हर किसी को पता होना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर बेडरूम से जुड़े नियम कौन-कौन से हैं?बेडरूम से जुड़े 5 जरूरी नियम1. इस दिशा में रखा हो बेड बेडरूम में सबसे जरूरी है कि यहां पर बेड किस दिशा में रखा हुआ है। नियम के हिसाब से बेडरूम में बेड हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। वास्तु के नियमों के हिसाब से इस दिशा में बेड के होने से घर में सुख-शांति और खुशहाली का आगमन होता है। इस बात का भी ध्...