नई दिल्ली, मार्च 21 -- Kitchen Related Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। किचन और यहां पर रखी हुई हर एक चीज का संबंध वास्तु से है। नियम के हिसाब से अगर किचन से जुड़े वास्तु नियमों का पालन ना किया जाए तो ये हमारी जिंदगी और घर पर बहुत ही बुरा असर डालते हैं। किचन की दिशा से लेकर यहां पर खाना बनाने और सामान को रखने से जुड़े कई नियम हैं। यहां तक कि हम खाना बना कैसे रहे हैं, इसका असर भी हमारी जिंदगी पर पूरी तरह से पड़ता है। जैसे कि किचन में अक्सर हम चप्पल पहनकर ही खाना बनाते हैं लेकिन क्या वास्तु के हिसाब से ये सही है? तो चलिए जानते हैं कि इस सवाल का जवाब क्या है और जानेंगे किचन से जुड़े वास्तु के कुछ अहम नियमों को।किचन में चप्पल पहनने से क्या होता है? अगर आप किचन में चप्पल या फिर कोई भी फूटवियर पहनकर खाना ...