नई दिल्ली, मार्च 12 -- वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसमें हमारी जिंदगी को आसान बनाने की कला बताई गई है। हम अपने आसपास की चीजों को काफी नजरअंदाज करते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के हिसाब से हमारे आसपास रखी हुई एक छोटी सी चीज भी हमारी एनर्जी को प्रभावित करती है। अभी भी कई लोगों को यही लगता है वास्तु शास्त्र सिर्फ और सिर्फ घर की दिशा तक ही सीमित है लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपने बगल में पानी का ग्लास भी रखा है तो उसकी एनर्जी भी आपको कहीं ना कहीं जरूर प्रभावित करेगी। आज जानेंगे घर में रखे हुए या टांगे गए फोटो फ्रेम्स के बारे में। डेकॉर के नाम में हम अपने हिसाब से फोटो फ्रेम्स को इधर-उधर रख देते है। हालांकि इन्हें सही दिशा में लगाना जरूरी होता है नहीं तो इनकी एनर्जी से चीजें खराब भी हो सकती हैं।सही दिशा का मालूम होना जरूरी घर को सजाने के लिए हम...