नई दिल्ली, फरवरी 20 -- Laptop Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की सही दिशा और चीजों के प्लेसमेंट को लेकर कई नियम बताए गए हैं। मान्यता के अनुसार अगर घर को वास्तु के नियमों के हिसाब से ढाल लिया जाए तो जिंदगी से नेगेटिविटी चली जाती है। साथ ही घर में अच्छी एनर्जी आती है और धीरे-धीरे सारे काम बन पड़ते हैं। कई लोगों को लगता है कि वास्तु में सिर्फ घर के कमरों की दिशा को लेकर ही नियम बताए गए हैं। जबकि ऐसा नहीं है। आप किस ओर बैठकर पूजा करते हैं, किस दिशा में आप खाना खाते हैं से लेकर किस दिशा में बैठकर आप अपना काम करते हैं, हर एक चीज का संबंध घर के वास्तुशास्त्र से जुड़ा हुआ होता है। आम तौर पर आपने भी देखा होगा कि लोग कई बार सहूलियत के लिए डाइनिंग टेबल पर ही लैपटॉप रखकर ऑफिस का काम करने लगते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? वास्तु में इसे लेकर क्य...