नई दिल्ली, जुलाई 15 -- घर में बहुत सी समस्याएं आ रही हों, तो वास्तु के कुछ उपाय राहत देंगे। इसके लिए आप मंगल यंत्र से लेकर शिव का डमरू तक अपने घर में रख सकते हैं। इन चीजों को कहां रखना है और इन चीजों के रखने से क्या लाभ होता है। यहां हम आपको बता रहे हैं। इस तरह वास्तु दोषों को आप कम कर लेंगे और आपकी समस्याएं कम होंगी। इन उपायों से पॉजिटिविटी तो आती ही है साथ ही बैलेंस भी आता है।भगवान शिव का डमरु कहां रखें अगर आपके घर में डमरु ऐसे ही पड़ा रहता है तो आपको शिव की कृपा नहीं मिलेगी। इसलिए वास्तु के अनुसार डमरु को सही जगह पर रखना चाहिए। एक डमरू घर के ईशान कोण में रख दें। दक्षिण दिशा में एक मंगल यंत्र लगा दें। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव का डमरु बहुत शुभ होता है, इसे ईशान कोण में घर में रखने से घर से नेगेटिविटी कम होती है। इसलिए इसे ईशान कोण मे...