गाजीपुर, अप्रैल 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में स्कूली शिक्षा को किताबों से बाहर लाने की कोशिश हो रही है। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को पढ़ाई के साथ ही टेक्नीकल की भी जानकारी देने के लिए कवायद शुरू हो गयी है। इसके लिए नई पहल 'आनंदम' के तहत बच्चे पहली बार केस स्टडी करेंगे और पढ़ाई को वास्तविक जीवन से जोड़कर सीखेंगे। इसके लिए कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों के लिए हर शैक्षिक सत्र में 10 बैगलेस दिवस अनिवार्य कर दिये गए हैं। इन दिनों छात्र बिना बैग के स्कूल आएंगे और प्रयोग, भ्रमण, कला, शिल्प, स्थानीय व्यवसायों और वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग लेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बाद से इसे लेकर कई बार कवायद हुई, लेकिन विद्यालयों में इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। अब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.