कानपुर, जून 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित लक्ष्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता एवं सीडीओ की उपस्थिति में कलेक्टे्रट सभागार कक्ष में हुई। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा योजनाओं के अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, प्रस्तावित लक्ष्यों, कृषकों को उपलब्ध कराए जाने वाले अनुदान, तकनीकी सहयोग एवं बागवानी क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी रखी गई। योजना के माध्यम से फल क्षेत्र विस्तार, सब्जी उत्पादन, मसाला खेती, संरक्षित खेती, मशरूम उत्पादन, पॉली हाउस एवं ट्यूबवेल संरचना, पौधशाला विकास, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती सहित विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे कृषकों की आय ...