धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, वरीय संवाददाता वासेपुर में रविवार की अलसुबह अलग-अलग जगहों पर ई- रिक्शा के शोरूम और एक फल दुकान में आग लग गई। अगलगी में 28 लाख की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है। घटना को लेकर दुकानदारों ने संदेह जाहिर की है। मौके पर पहुंची पुलिस विभिन्न सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पहली घटना रविवार की सुबह तीन बजे की है। वासेपुर जब्बार मस्जिद के सामने स्थित टोटो शोरूम से आग की लपटें उठने लगीं। राहगीरों ने इसकी सूचना शोरूम के मालिक अयाज खान को दी। सूचना पाकर वह तुरंत शोरूम पहुंचे। अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटों बाद आग पर मशक्क्त पाया, लेकिन तब तक शोरूम में रखे 15 टोटो बुरी तरह जल गए। दुकान के बाहर रखा एक अन्य टोटो भी जल गया। अयाज खान ने बताया कि यह किसी की करतूत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.