धनबाद, अप्रैल 16 -- वासेपुर में बुधवार को जर्जर इमारत की मरम्मत के दौरान एक युवक की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नाजिर अंसारी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। वह तीन मंजिली इमारत पर मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। गिरने के बाद नाजिर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत नामधारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- मकान निर्माण के दौरान दरवाजा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.