वासेपुर फायरिंग के शूटर को मुठभेड़ में पुलिस ने पैर में मारी गोली
धनबाद, सितम्बर 24 -- धनबाद/सिजुआ, हिन्दुस्तान टीम। वासेपुर के भूली मोड़ पर सरेराह अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले मुख्य शूटर चंदन ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के स्पेशल धौड़ा स्थित परियोजना के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान चंदन के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों को भी दबोचा है। पकड़े गए सभी आरोपी धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे बताए जा रहे हैं। पुलिस ने महज 36 घंटे के अंदर फौरी कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल भूली आजाद नगर निवासी व मुख्य शूटर चंदन ठाकुर, प्रिंस कुमार साव और पांडरपाला भट्ठा मुहल्ला निवासी आमिर के अलावा बरवाअड्डा निवासी जोधन ठाकुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल और गोलियां बरामद किए हैं। 21 सितंबर की सुबह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.