वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के भाई सहित तीन को शूटरों ने मारी गोली
धनबाद, सितम्बर 22 -- वासेपुर के भूली मोड़ पुल के नीचे सोमवार की दोपहर 11.15 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। शूटरों के निशाने पर गैंगस्टर फहीम खान का भाई सानू खान था। फायरिंग में सानू सहित एक युवती और एक दुकानदार को भी गोली लगी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। नया बाजार की ओर से आए शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद वासेपुर की तरफ भाग गए। इस हमले के पीछे कुख्यात प्रिंस खान और उसके भाई गोपी खान व अन्य भाइयों का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है। वासेपुर भूली मोड़ पुल के नीचे फहीम खान का भाई सानू खान दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो शूटर वहां पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे लड़के ने सानू को टारगेट करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि शूटर का चेहरे पर मास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.