वासेपुर के कुख्यात साबिर आलम की छत्तीसगढ़ में तलाश
धनबाद, जुलाई 4 -- गैंग्स ऑफ वासेपुर की वास्तविक गैंगवार से जुड़ा कुख्यात व गैंगस्टर फहीम खान का जानी दुश्मन साबिर आलम एक बार फिर पुलिस के हाथ से फिसल गया। धनबाद पुलिस उसकी तलाश में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर पहुंची थी, जहां वह वर्षों से मोमिनपुरा इलाके में पहचान छिपाकर रह रहा था। काफी समय तक तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर निगरानी करने के बाद पुलिस उसके सटीक लोकेशन तक पहुंची, लेकिन कार्रवाई के दौरान वह मौके से फरार होने में सफल रहा। दरअसल धनबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस को पहले से औपचारिक सूचना दिए बिना सादे कपड़ों में दबिश दी। अचानक बाहरी पुलिस को देखकर आसपास के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर साबिर वहां से भाग निकला। उसके फरार होने के बाद धनबाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा पुलिस प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद जिलेभर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.