अमरोहा, जुलाई 25 -- जियान इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र वासु रोहेला ने चित्रकूट में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के बॉयज वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय के खेल शिक्षक गुरमीत सिंह के मार्गदर्शन एवं नियमित प्रशिक्षण ने वासु की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.निशी चौहान ने छात्र को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बनाना नहीं बल्कि उन्हें खेल, नेतृत्व, अनुशासन व आत्मविश्वास के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाना है। विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य बच्चों को भी बड़े सपने देखने व पूरा करने की प्रेरणा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान...