अमरोहा, जुलाई 9 -- हसनपुर (अमरोहा), संवाददाता। वासुदेव तीर्थ स्थल पर मीरा की जात लगाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। रहरा अड्डे के पास हुए हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में पिकअप सवार पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक ने मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है。 यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: श्रद्धालुओं की पिकअप को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत हादसे का विवरण जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव सूरतगढ़ निवासी जसवंत (45 वर्ष) अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मंगलवार रात अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल पर मीरा की जात लगाने आ...