सहरसा, मार्च 16 -- सहरसा। चैत्र नवरात्र 19 मार्च से प्रारम्भ होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित तरूण झा ने कहा कि 19 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारम्भ होगी। इस नवरात्र क़ो वसंत नवरात्र भी कहा जाता है एवं रामनवमी का त्योहार 27 मार्च को मनाया जायेगा। 28 को विजयादशमी मनाया जायेगा,इसी दिन दीक्षाग्रहण भी होंगे। नवरात्र के दौरान ही चैती छठ का नहाय खाय 22 मार्च क़ो ,23 क़ो खरना 24 क़ो सायं कालीन अर्घ्य एवं 25 को प्रातः कालीन अर्घ्य की पुजा होंगी। उन्होंने कहा हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है!

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...