वासंतिक नवरात्र को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा
भागलपुर, मार्च 19 -- बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरिया पंचायत स्थित वासंतिक नवरात्र को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा हर्षोल्लास के वातावरण में पीपरा दुर्गा मंदिर के लिए निकाली गई। पीपरा वासंतिक दुर्गा पूजा को लेकर अध्यक्ष अंजनी सिन्हा ने बताया कि मंगलवार की देर शाम कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंच रात्रि विश्राम कर बुधवार को प्रातः पवित्र गंगा स्नान कर अपने-अपने कलश में गंगाजल लेकर पैदल पिपरा दुर्गा मंदिर के लिए रवाना हुए। मंगलवार को सुल्तानगंज पहुंचने पर विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल सबों से मिलकर शुभकामनाएं दिए। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण पहुंच समाप्त की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.