जौनपुर, मार्च 15 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल की प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम में वासंतिक नवरात्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 19 मार्च गुरुवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को लेकर चौकियां धाम परिसर में नारियल, चुनरी, फूल-माला, सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री, खिलौने आदि की दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। इस बार नवरात्रि के विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की उम्मीद को देखते दुकानदार समय से पहले ही नारियल, चुनरी, प्रसाद आदि मंगवाकर भंडारण कर लिए हैं। चौकियां धाम के अधिकतर दुकानदारों ने इस बार श्रद्धालुओं द्वारा खास तौर पर माता को अर्पित किया जाने वाला नारियल सीधे आंध्र प्रदेश से मंगवाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नवरात्रि के नौ दिनों में केवल नारियल की बिक्री ही लाखों रुपये तक होगी। इसके साथ ही माता के शृंगार के लिए चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.