जौनपुर, मार्च 24 -- जौनपुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के स्कन्दमाता स्वरूप का दर्शन पूजन किया। मां दुर्गा के नौ विविध रूपों में पांचवां स्थान स्कन्दमाता को प्राप्त है। नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट पर सुबह स्कन्दमाता का दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। शीतला चौकियां धाम में भीं श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। भोर चार बजे मां का भव्य शृंगार करके आरती की गई। तत्पश्चात मंदिर का पट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। यहां जिले के अलावा आसपास जनपदों के श्रद्धालु दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। महिलाओं ने कड़ही चढ़ाया। कई महिलाओं में बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। मैहर मंदिर में भी दर्शनार्थियों ने पूजन अर्चन किया। यहां शाम को महिलाओं ने पचरा गीत गाया। घरों में कलश बैठा कर पूजन करने वाले दुर्गा स...