आरा, मार्च 23 -- आरा, निज प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के दौरान के पांचवें दिन मां के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की आराधना की गई। शहर समेत जिले भर के देवी मंदिर मां के जयकारों से गूंज उठा और भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता रानी के दर्शन किए। मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गयी। स्कंदमाता को नारंगी रंग की पोशाक धारण कराया गया और भोग लगाया गया। बता दें कि मां का पांचवां स्वरूप स्कंदमाता के नाम से विख्यात है। इनकी पूजा से सभी मनोकामना पूरी होती है। शहर के आरण्य देवी मंदिर और नवदुर्गा मंदिर रमना में नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। इधर, बखोरापुर काली मंदिर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति की ओर से विधि व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। इसके अलावा सुरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.