गया, मार्च 19 -- कलश स्थापना के साथ मां देवी का सप्तशती पाठ शुरू हुआ। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को देवी के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की आराधना हुई। घर से लेकर मंदिर में पाठ शुरू हुआ। पुजारी से लेकर श्रद्धालु तक मां भवगती के सप्तशती पाठ में जुट गए। नवरात्र के पहले दिन मां मंगलागौरी मंदिर सहित प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। भस्मकूट पर्वत पर स्थित शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में पहले दिन करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए। श्रद्धालु शुक्रवार को माता रानी के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पाठ व पूजा करेंगे। मां मंगलागौरी मंदिर में भोर से लगी भक्तों की कतार, देर शाम तक रहीमां मंगलागौरी मंदिर में अहले सुबह चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-पाठ के बाद पट खुले गए। गर्भगृह का पट खुलने से पहले ही भक्तों की कतार लग गई। भी...