मिर्जापुर, मार्च 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र में जगत जननी मां विंध्यवासिनी का मेला क्षेत्र सीएफएल की दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। धाम क्षेत्र से पुरानी वीआईपी, नई वीआईपी रोड, कोतवाली रोड समेत सभी गंगा घाटों के अलावा अन्य क्षेत्रों में लगभग चार हजार सीएफएल लाइटें लगाने की पूरी तैयारी लगभग हो गई है। इसके अलावा मेले के दौरान जहां भी पुलिस समेत अन्य विभागों के शिविर के लिए टेंट आदि लगाए जाएंगे उनमें भी सीएफएल लाइट नगर पालिका की ओर से लगाया जाएगा।सीएफएल लाइन से परंपरागत बल्ब से जहां बिजली की लगभग 75 प्रतिशत खपत कम होगी वहीं दूसरी ओर आवश्यकता के अनुसार रोशनी भी खूब मिलेगी। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान करने वाले सभी घाटों को रोशन करने के लिए बांस-बली के अस्थाई पोल लगाने के लिए शुक्रवार को बांस-बल्ली की पहली खेप पहुंचाया गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.