साहिबगंज, अप्रैल 16 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जैनाबाद मौजा स्थित मेसर्स कोहिनूर मिनरल्स वाशिंग प्लांट में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर कासिम बाजार निवासी अजमल हुसैन ने पुलिस को बताया है कि 13 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने वाशिंग प्लांट से अल्टरनेटर, मोटर, वाटर पंप सहित अन्य सामान को खोल कर ले गए और किसी को पता भी नहीं चला। घटना का खुलासा कंपनी के स्टाफ के सुबह पहुंचने पर हुआ। वाशिंग प्लांट में लगे इलेक्ट्रिक मोटर, जनरेटर का अल्टरनेटर, फिल्टर फ्रेश मोटर, कन्वेयर मोटर तथा वाटर पंप मोटर आदि उपकरणों की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोरी गए सामानों की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है। इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.