कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और गेल इंडिया की ओर से वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में एमएफए के छात्र प्रशांत, अनुभव, अमरजीत, प्रतीक और प्रकाश शामिल रहे। विजेता टीम को प्रमाण पत्र, मोमेंटो के साथ पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक व प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने टीम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...