बरेली, मार्च 22 -- प्रेमनगर स्थित वाल्मीकि साधु आश्रम में शनिवार को वाल्मीकि धर्मगुरु महंत बाबा सागर दास की 30वीं पुण्यतिथि पर द्विदिवसीय वाल्मीकि संत समागम का शुभारंभ शंखनाद और महाआरती के साथ हुआ। संत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि पीठाधीश्वर स्वामी बबला दास ने विभिन्न प्रांतों से पधारे संतों का परिचय संगत से कराया। शाम को दिनेश सत्संगी व सुरजीत सिंह द्वारा सुखमणि साहब का पाठ किया गया, जिसके बाद विराट शंखनाद के साथ महंत स्वामी शंकरदास ने महाआरती संपन्न कराई। पंजाब से आए स्वामी बलवीर सिंह सोंधी ने बाबा सागर दास के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए संतों सहित वाल्मीकि आश्रम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज थपलियाल, सचिव योगेश कुमार समेत कई पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...