कानपुर, मई 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश वाल्मीकि समाज महासभा की पांच दिवसीय समाजिक सन्देश रथ यात्रा के आखिरी दिन भीड़ जुटी। एससी-एसटी आयोग के सदस्य एवं महासभा के संरक्षक रमेश चंद्र कुंडे ने कहा कि सूबे की 403 विधानसभा क्षेत्र की 85 सीटें दलितों के लिए आरक्षित हैं। आरक्षित सीटों में 29 विधायक जाटव (चमार), 28 विधायक पासी, 17 विधायक सोनकर, 8 विधायक कोरी और चार विधायक धोबी समाज के हैं। वाल्मीकि समाज का एक भी विधायक आज की तारीख में नहीं है। यह वाल्मीकि समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जो दल वाल्मीकि समाज को 20 टिकट देगा तो वाल्मीकि समाज उस पार्टी को वोट करते हुए सरकार बनाने का काम करेगा। रथ यात्रा गोविंदनगर से शुरू होकर फजलगंज, जरीबचौकी, मोतीझील होते हुए गोविंद नगर में खत्म हुई।
राजनीतिक हिस्सेदारी की कमी महासभा के कानपुर जिला प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.