नैनीताल, अप्रैल 25 -- फोटो नैनीताल। वाल्मीकि सभा के पदाधिकारियों ने शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने आंबेडकर भवन तल्लीताल में सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शीलू कुमार रहे। वाल्मीकि सभा के चुनाव बीते 5 अप्रैल को पालिका सभागार में हुए थे। जिसमें अध्यक्ष पद पर गिरीश भैया और सचिव पद पर दिनेश कटियार ने जीत हासिल की थी। उपाध्यक्ष पद पर संजय सौदा और उपसचिव पद पर अभिषेक मुल्तानिया विजेता रहे। सभासद गजाला कमाल, भगवत रावत, अंकित चंद्रा, रमेश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...