वाल्मीकि सभा के चुनाव में 2200 लोग करेंगे मतदान
नैनीताल, अप्रैल 4 -- नैनीताल। वाल्मीकि सभा के पंचवर्षीय चुनाव रविवार को नगर पालिका सभागार में कराए जाएंगे। सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और उपसचिव पद पर अपना नेता चुनने को 2200 लोग वोट डालेंगे। अध्यक्ष पद पर गिरीश भैया और मनोज पवार, उपाध्यक्ष पर अमित सहदेव, संजय सौदा, अजय, राजा भाई, सचिव पर राहुल पुजारी और दिनेश कटियार, उपसचिव पर रवि कुमार, अभिषेक मुल्तानिया ने दावेदारी की है। चुनाव प्रक्रिया सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चलेगी। शाम 6 बजे बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी महेश कुमार, प्रदीप सहदेव, कमल कटियार को बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.