नैनीताल, मार्च 17 -- नैनीताल। वाल्मीकि सभा नैनीताल की आमसभा मंगलवार को पालिका सभागार में हुई। निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश भैया की अध्यक्षता में तय किया गया कि सभा के पंचवर्षीय चुनाव 5 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और उपसचिव के पद पर चुनाव होगा। महेश कुमार और प्रदीप सहदेव को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक के दौरान सभा के निवर्तमान महासचिव दिनेश कटियार, उप सचिव रोहित केसले, उपाध्यक्ष राजू लाल सरदार, मनोज पवार, कमल कटियार, महेंद्र लाल, संजय भगत, अमन टांक, प्रदीप सहदेव, महेश कुमार, दीपक सहदेव, विजय, रवि कुमार, कमल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...