बरेली, मार्च 22 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रेमनगर स्थित प्राचीन वाल्मीकि साधु आश्रम में रविवार को संत बाबा सागरदास की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य 'वाल्मीकि संत समागम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन से हुई, जिसमें पंजाब से पधारे संतों ने बलवीर सोंधी जी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वातावरण को भक्तिमय बनाया। इसके पश्चात विराट संत सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए संतों ने आध्यात्मिक प्रवचन देते हुए समाज में एकता, भाईचारा और सेवा भाव का संदेश दिया। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को संतों का सम्मान श्रीफल भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और संत वाणी मुख्य आकर्षण रहे। आयोजकों ने इसे समाज को जोड़ने वाला प्रेरणादायक आयोजन बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.